मदुरई से करीब 20 किमी. दूरी पर स्थित अलगर कोविल मंदिर, भगवान विष्णु को समर्पित है। भगवान विष्णु यहाँ देवी मीनाक्षी के भाई “अज़हागर” के रूप में पूजे जाते हैं। मान्यता है कि सिरुमलाई पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर में श्रीहरि अपनी बहन मीनाक्षी (माँ दुर्गा का रूप) और भगवान सुन्दरेश्वर (भगवान शिव) की शादी में आये थे। भगवान करुप्पास्वामी की मूर्ति उस समय की उत्कृष्ट मूर्तिकला का उदहारण है। मंदिर में नक्काशीदार खम्बे, मंडप और गोपुरम, दक्षिण भारतीय शिल्पकला में बनाए गये हैं। प्रत्येक वर्ष यहाँ “चिथिरै त्यौहार” मनाया जाता है।