मध्य प्रदेश का मुर्वारा कटनी शहर, चुना पत्थर का शहर के नाम से भी जाना जाता है, जो मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में 4950 वर्ग किमी॰ क्षेत्र में विद्यमान है। कटनी शहर का मुख्यालय होने के साथ-साथ पर्यटन स्थलों व प्रकृति का गढ़ भी है, जहां ढीमरखेड़ा, बहोरीबंद, मुरवाड़ा नदी, करोन्दी, छोटी महानदी, तथा उमदर नदी स्थित हैं। यहाँ बहनी वाली प्रमुख नदी कटनी के नाम पर इस नगर का नामकरण किया गया है, जहां हिन्दी के अलावा बघेली, बुँदेली और गोंडी बोलियाँ बोली जाती हैं।
वायु मार्ग से जाने के लिए जबलपुर हवाई अड्डा द्वारा कटनी की यात्रा कर सकते हैं, जो यहाँ का नजदीकी हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा भारत के अनेक राज्यों से जुड़ा हुआ है। कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन मुर्वारा कटनी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है, जो सम्पूर्ण भारत से भली भांति गुदा हुआ है। सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वाले यात्री राष्ट्रीय राजमार्ग 7 द्वारा कटनी पहुँच सकते हैं, जो भारत के प्रमुख नगरों से जुड़ा हुआ है।
कटनी का मौसम, जलवायु के अनुसार बदलते हैं। गर्मियों में कटनी का तापमान बहुत गरम रहता है। इसलिए कटनी की यात्रा करने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय श्रेष्ठ है।