विदिशा के बारे में जानकारी - Vidisha in Hindi

विदिशा के बारे में जानकारी - Vidisha in Hindi

मध्य प्रदेश का विदिशा शहर मध्य काल में भिलसा नाम से जाना जाता था, जो 2600 वर्ष पूर्व व्यापार का मुख्य केंद्र था। मान्यता का कि लगभग 1000 वर्ष पूर्व सम्राट अशोक विदिशा के राज्यपाल हुआ करते थे। विदिशा अपनी ऐतिहासिकता व प्राचीन स्मारकों के लिये अत्यंत प्रसिद्ध है। यहाँ बेसनगर, उदयगिरि का अवलोकन करने से ज्ञात होता है कि गुप्त साम्राज्य किस प्रकार निर्मम काल कि भेंट चढ़ गया।

विदिशा कैसे पहुंचें -

भोपाल का राजा भोज हवाई अड्डा, विदिशा का निकटतम हवाई अड्डा है, जहां देश के किसी भी बड़े शहर से विमान द्वारा पहुँचा जा सकता है। यदि आप रेलमार्ग द्वारा जाना चाहते हो तो विदिशा रेलवे स्टेशन, विदिशा का निकटतम रेलवे स्टेशन है।
सड़कमार्ग द्वारा भी विदिशा पहुँचा जा सकता हैं, यहां जाने के लिए नियमित रुप से बस सेवा उपलब्ध हैं।

विदिशा घूमने का समय -

विदिशा एक ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल है, जिसकी यात्रा करने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय श्रेष्ठ है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in