मध्य प्रदेश राज्य का नीमच बैसाल्ट पर्वत पर स्थित एक ऐतिहासिक व धार्मिक शहर है, जो 3879 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। नीमच को 1998 में स्वतंत्र जिला घोषित किया गया था। ब्रिटिश शासन के समय यह एक छावनी हुआ करती थी, जिसे स्वतंत्रता के बाद केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के नाम से जाना जाता है। नीमच में अफीम की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। नीमच एक ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल है।
यातायात की दुरुस्त व्यवस्था के कारण बिना किसी परेशानी नीमच पहुंचा जा सकता है, जो हवाई, रेल और सड़क मार्ग से भली-भांति जुड़ा हुआ है। यहाँ का नजदीकी एयरपोर्ट राजस्थान का उदयपुर हवाई अड्डा है। नीमच रेलवे स्टेशन, नीमच का सबसे करीबी स्टेशन है। सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों के लिए भी राज्य परिवहन निगम ने अच्छे इंतजाम किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 79 का उपयोग कर नीमच पहुंचा जा सकता है।
यहाँ गर्मियों में गरम हवाएं व लू चलती है, इसलिए नीमच की यात्रा करने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय श्रेष्ठ है।