लुधियाना पंजाब के बारे में जानकारी - Ludhiana in Hindi

लुधियाना पंजाब के बारे में जानकारी - Ludhiana in Hindi

लोधी वंश द्वारा स्थापित लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा शहर है। पहले इस शहर का नाम लोधी-अना था जिसका अर्थ था “लोधी का शहर”, बाद में इसे बदल का लुधियाना कर दिया गया। यहां पर मशीनरी, स्टील, सूती वस्त्र, साइकिल तथा सिलाई मशीनों का अधिक व्यापार किया जाता है। शहर में घूमने के लिए गुरु नानक भवन, महाराजा रंजीत सिंह वॉर म्यूज़ियम,  बाघ पार्क, गुरुद्वारा मंजी साहिब, लोधी किला आदि स्थल हैं।

लुधियाना कैसे पहुंचें -

लुधियाना हवाई अड्डा जिसे सहनेवाल एयरपोर्ट भी कहते हैं एक डोमेस्टिक एयरपोर्ट है, पर्यटक चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट या अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से लुधियाना पहुंच सकते हैं तथा लुधियाना का निकटतम रेलवे स्टेशन लुधियाना जंक्शन रेलवे स्टेशन है। लुधियाना के लिए कई बड़े शहरों जैसे दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश आदि से बस सेवाएँ चलती हैं।

लुधियाना घूमने का समय -

लुधियाना जाने के लिए सबसे सही समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in