खन्ना के बारे में जानकारी - Khanna in Hindi

खन्ना के बारे में जानकारी - Khanna in Hindi

खन्ना शहर, पंजाब राज्य के लुधियाना जिले का एक नगर क्षेत्र है। ‘खन्ना’ एक पंजाबी शब्द है, जिसका मतलब एक-चौथाई है। बहुत छोटा होने के कारण इसका नाम खन्ना रखा गया है। यह एक प्राचीन शहर है, जिसका अस्तित्व 500 साल पुराना है। राजपुरा के बाद, खन्ना एशिया का सबसे गेहूं का बाज़ार है। खन्ना एक प्रमुख औद्योगिक नगर भी है और यह देश की प्रमुख स्टील सिटी, मंडी गोबिंदगढ़ से सिर्फ 6 किमी की दूरी पर स्थित है। खन्ना में कई धार्मिक स्थान हैं। इनमें से एक गुरूद्वारा मांजी साहिब भी है जो कि खन्ना के पास जीटी रोड पर स्थित है।

खन्ना कैसे पहुंचें -

बस, रेल, हवाई जहाज या निजी वाहन द्वारा खन्ना शहर पहुंचा जा सकता है, जो अन्य राज्यों से भली-भांति जुड़ी हुआ है। फ्लाइट से खन्ना जाने के लिए साहनेवाल हवाई अड्डा पहुँच कर टैक्सी या बस ले सकते हैं। खन्ना रेलवे स्टेशन, यहाँ का नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं, जिनके द्वारा भी खन्ना पहुंचा जा सकता है। सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-1 के द्वारा खन्ना शहर पहुंच सकते हैं।

खन्ना घूमने का समय -

खन्ना शहर, गर्मियों के दौरान बहुत गर्म होता है। हालांकि सर्दियों में मौसम सुहावना होता है, इसलिए खन्ना की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर-मार्च है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in