झांसी के बारे में जानकारी - Jhansi in Hindi

झांसी के बारे में जानकारी - Jhansi in Hindi

पहुंज और बेतवा नदी के मध्य स्थित झाँसी, उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक शहर है। प्राचीनकाल में झाँसी नगर चंदेल राजाओं का गढ़ था और इस शहर को बलवंत नगर के नाम से जाना जाता था लेकिन 11वीं शताब्दी में शहर का महत्त्व कम हो गया। पुनः 17वीं शताब्दी में राजा बीरसिंह देव के नेतृत्व में इस शहर का विस्तार हुआ और इसी दौरान उन्होंने "झाँसी के किले" का निर्माण करवाया। झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के इस शहर का इतिहास, कला और संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करती है। इस नगर में घूमने के लिए झाँसी संग्रहालय, महालक्ष्मी मंदिर, रानी महल, झाँसी किला आदि कई दर्शनीय स्थल हैं।

झांसी कैसे पहुंचें -

ग्वालियर व खजुराहो हवाई अड्डे, शहर के नजदीकी एयरपोर्ट हैं, यह झाँसी से क्रमशः करीब 100 किमी तथा 175 किमी की दूरी पर हैं। झाँसी जंक्शन से भी यहां पहुंचा जा सकता है। यह शहर राष्ट्रीय राजमार्ग 25 और 26 पर स्थित है।

झांसी घूमने का समय -

झाँसी की यात्रा करने के लिए सबसे उत्तम समय अक्टूबर से मार्च का होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in