हिन्डौन राजस्थान के बारे में जानकारी - Hindaun City Rajasthan in Hindi

हिन्डौन राजस्थान के बारे में जानकारी - Hindaun City Rajasthan in Hindi

हिण्डौन, राजस्थान राज्य का ऐतिहासिक व पौराणिक शहर है। यह शहर अरावली पहाड़ी के समीप स्थित है। प्राचीनकाल में हिण्डौन शहर मत्स्य के अंतर्गत आता था। मत्स्य शासन के दौरान बनाए गई प्राचीन इमारतें आज भी मौजूद हैं। भागवतपुराण के अनुसार हिण्डौन, भक्त प्रहलाद व हिरण्यकश्यप की कर्म भूमि रही है। महाभारत काल की राक्षसी हिडिम्बा भी इसी शहर में रहा करती थी। हिण्डौन, ऐतिहासिक मंदिरों व इमारतों का गढ़ माना जाता है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

हिन्डौन कैसे पहुंचें -

यातायात की दुरुस्त व्यवस्था के कारण बिना किसी परेशानी हिण्डौन पहुंचा जा सकता है, जो हवाई, रेल और सड़क मार्ग से भली-भांति जुड़ा हुआ है। यहाँ का नजदीकी हवाई अड्डा जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा व हिण्डौन सिटी रेलवे स्टेशन है। राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वालों के लिए भी राज्य परिवहन निगम ने अच्छे इंतजाम किए हैं।

हिन्डौन घूमने का समय -

हिण्डौन, देश के गर्म इलाकों में आता है, जहां गर्मियों में धूल भरी आँधियां और मई जून में लू चलती है। इसलिए हिण्डौन की यात्रा के लिए अक्टूबर से मार्च का समय श्रेष्ठ है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in