मंगलोर के बारे में जानकारी - Mangalore in Hindi

मंगलोर के बारे में जानकारी - Mangalore in Hindi

मंगलौर भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित शहर और एक प्रमुख बंदरगाह है। तुलु (Tulu) भाषा में इसे कुंडला (Kudla) के नाम से जाना जाता है। मंगलौर भारत का 8वां सबसे साफ-सुथरा शहर है। यहां के प्राचीन समुद्र तट, चौड़ी सड़कों और शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। शहर में "देवी मंगला" का प्रसिद्ध मंदिर है और माना जाता है कि इन्हीं के नाम पर शहर का नाम मंगलोर पड़ा। हैदर अली (Hyder Ali's) के समय में मंगलौर शहर एक बड़ा बंदरगाह और जहाज निर्माण का केंद्र था। आज यह शहर एक बड़ा व्यावसायिक केंद्र और कर्नाटक का एक बड़ा बंदरगाह है जहाँ से 75 प्रतिशत कॉफी और काजू का निर्यात किया जाता है। इस खूबसूरत शहर में पर्यटक के लिए सुंदर समुद्र तट, ऊंचे- ऊंचे नारियल के पेड़, मंगला देवी मंदिर, हैदर अली द्वारा निर्मित लाइटहाउस गार्डन, चर्च आदि दर्शनीय स्थान हैं।  मंगलौर के इतिहास की बात करें तो इस पर वर्षों तक जैन, हिन्दू राजाओं, पुर्तगालियों तथा टीपू सुल्तान आदि का शासन रहा और 1799  में यह अंग्रजों के अधीन चला गया। भारत की आजादी (1947) तक यह शहर, मद्रास प्रेसीडेंसी का हिस्सा रहा। इसके बाद 1956 में इस शहर को मैसूर राज्य (वर्तमान कर्नाटक) में शामिल कर लिया गया। 

मंगलोर के बारे मे -

मंगलौर में एम्पायर मॉल (Empire Mall) और द भारत मॉल (The Bharat Mall) जैसे बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल के अलावा बहुत- सारी दुकानें और बाजार भी स्थित हैं। यहाँ के बाजारों से पर्यटक रेशम की साड़ी (Silk Saree), ज्वैलरी, हाथी दांत व चंदन की लकड़ियों से बनी कलाकृतियां आदि खरीद सकते हैं। इसके अलावा यहाँ से आकर्षक हस्तशिल्प और नक्काशीदार फर्नीचर भी खरीदा जा सकता है।

मंगलोर की यात्रा सुविधाएं -

  • यात्रा करते समय अपने सामान का विशेष ध्यान रखें

  • भीड़- भाड़ वाले इलाके में कीमती सामान लेकर न जाएँ

  • यदि मंगलौर की यात्रा पर जा रहे हैं तो वहाँ के प्रसिद्ध उडुपि व्यंजनों (Udupi dishes) का स्वाद लेना ना भूलें

  • यात्रा के दौरान शहर की खूबसूरती को कैद करने के लिए अपने साथ कैमरा अवश्य ले जाएँ

  • यह शहर काजू के लिए प्रसिद्ध है तो पर्यटक यहाँ से काजू या काजू से बनी मिठाई आदि खरीद सकते हैं

मंगलोर का इतिहास -

मंगलौर के इतिहास की बात करें तो इस पर वर्षों तक जैन, हिन्दू राजाओं, पुर्तगालियों तथा टीपू सुल्तान आदि का शासन रहा और 1799  में यह अंग्रजों के अधीन चला गया। भारत की आजादी (1947) तक यह शहर, मद्रास प्रेसीडेंसी का हिस्सा रहा। इसके बाद 1956 में इस शहर को मैसूर राज्य (वर्तमान कर्नाटक) में शामिल कर लिया गया। 

मंगलोर की सामान्य जानकारी -

  • राज्य-  कर्नाटक 

  • स्थानीय भाषाएँ-  तुलु (Tulu), कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी और हिन्दी 

  • स्थानीय परिवहन-  टैक्सी, कैब, ऑटो, रिक्शा और बस

  • पहनावा-  मंगलौर के स्थानीय पुरुष एक लंबा और ढीला काले या सफेद रंग का कोट पहनते हैं "जिसे 'कुतव (Kutav)' कहा जाता है। इसके अलावा यहाँ के पुरुष ढीली शर्ट और धोती भी पहनते हैं और सिर पर पगड़ी बांधते हैं। जबकि यहाँ की महिलाएं किरगी (एक प्रकार की साड़ी) और सलवार कमीज पहनती हैं। 

  • खान-पान- मंगलौर में मिलने वाले स्वादिष्ट व्यंजन अधिकतर साउथ इंडियन व्यंजनों से ही प्रभावित हैं। मंगलौर फिश कढ़ी (Mangalorean Fish Curry), कनारा क्षेत्र का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। कोरी रोटी (Kori Roti), बाँगड़े पुलीमुंची (Bangude Pulimunchi), नीर डोसा (Neer dosa), बूथाई गासी (Boothai Gasi) आदि तुलुवा (Tuluva) समुदाय के प्रमुख व्यंजन हैं। शाकाहारी भोजन को मंगलौर में उडुपि व्यंजन (Udupi cuisine) के नाम से भी जाना जाता है जो राज्य और क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

मंगलोर कैसे पहुंचें -

  • हवाई मार्ग - By Flight

यहाँ का नजदीकी हवाई अड्डा मंगलौर एयरपोर्ट (Mangalore Airport) है जिसे बाजपे एयरपोर्ट (Bajpe Airport) के नाम से भी जाना जाता है। जो शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

  • रेलवे मार्ग - By Train

मंगलौर में दो प्रमुख रेलवे स्टेशन स्थित हैं मंगलौर सेंट्रल (Mangalore Central) और मंगलौर जंक्शन (Mangalore Junction)। मंगलौर सैंट्रल मुख्य शहर में स्थित है जबकि मंगलौर जंक्शन शहर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

  • सड़क मार्ग - By Road

मंगलौर शहर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 17,  48, 13  द्वारा कई बड़े शहरों वह राज्यों से जुड़ा हुआ है जो यहाँ सड़क मार्ग की यात्रा को भी सुविधाजनक बनाता है। 

मंगलोर घूमने का समय -

सितंबर से फरवरी के बीच का समय यहाँ घूमने के लिए उपयुक्त है। गर्मी और बरसात के मौसम में मंगलौर जाने की योजना बिलकुल न बनाएं क्योंकि यहाँ गर्मियों के दौरान अत्याधिक गर्मी और बरसात में बहुत अधिक बारिश होती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in