चास के बारे में जानकारी - Chas in Hindi

चास के बारे में जानकारी - Chas in Hindi

झारखण्ड राज्य का चास शहर, बोकारो जिले के अंतर्गत आता है। चास दो शहरों से मिलकर बना है, जो स्टील औद्योगिक क्षेत्र में आता है। चास को एक थोक बाजार के रूप में भी जाना जाता है। चास एक ऐतिहासिक शहर है, जिसका अस्तित्व द्वितीय विश्व युद्ध काल का है। ब्रिटिश सरकार ने जापान से युद्ध के दौरान सैनिकों की आपूर्ति के लिए चास को आधार बनाया था। बाद में भारत सरकार के निर्णय पर यहाँ स्टील प्लांट स्थापित किया गया।

चास कैसे पहुंचें -

चास, यातायात के तीनों माध्यम द्वारा पहुँचा जा सकता है। चास पहुँचने के लिए बोकारो हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ जाने के लिए रेलमार्ग भी उत्तम माध्यम है, जो चास शहर से भली-भांति जुड़ा है। सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी राज्य परिवहन निगम द्वारा दुरुस्त इंतजाम किए गए हैं। चास राष्ट्रीय राजमार्ग 23 से जुड़ा हुआ है।

चास घूमने का समय -

चास भ्रमण के लिए श्रेष्ठ समय अक्टूबर से फरवरी तक है

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in