आदित्यपुर के बारे में जानकारी - Adityapur in Hindi

आदित्यपुर के बारे में जानकारी - Adityapur in Hindi

झारखंड राज्य में स्थित आदित्यपुर शहर का नाम राजा आदित्य प्रताप सिंह देव के नाम पर रखा गया, जो सरायकेला के अंतिम शासक थे। यह एक औद्योगिक शहर है। आदित्यपुर और जमशेदपुर शहर को खरकई नदी अलग-अलग करती है। इस औद्योगिक शहर को कभी एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक बेल्ट माना जाता था। यहां पर लगभग 1000 औद्योगिक इकाईयां स्थित हैं तथा कई निर्माणधीन हैं। भारत सरकार के जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के तहत जमशेदपुर योजना में आदित्यपुर शहर आता है।

आदित्यपुर कैसे पहुंचें -

आदित्यपुर जाने के लिए निकटतम एयरपोर्ट जमशेदपुर हवाई अड्डा है। आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से आदित्यपुर पहुंचा जा सकता है तथा यह शहर राष्ट्रीय राजमार्ग 33 से सड़क मार्ग द्वारा अच्छे से जुड़ा हुआ है।

आदित्यपुर घूमने का समय -

आदित्यपुर जाने के लिए सही समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in