कैथल के बारे में जानकारी - Kaithal in Hindi

कैथल के बारे में जानकारी - Kaithal in Hindi

कैथल, हरियाणा राज्य का एक ऐतिहासिक व पौराणिक शहर है, जिसकी स्थापना महाभारत काल में युधिष्ठिर ने की थी। मान्यतानुसार कैथल, भगवान हनुमान का जन्म स्थान भी है। प्राचीनकाल में इस शहर को कपिस्थल के नाम से जाना जाता था। ऐतिहासिक दृष्टि से कैथल अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भारत की प्रथम महिला शासक रज़िया सुल्तान के अधीन था। कैथल पहले करनाल जिले के अंतर्गत आता था। उसके बाद इसे कुरुक्षेत्र जिले में शामिल कर लिया गया, लेकिन सन् 1989 में कुरुक्षेत्र को स्वतंत्र जिला घोषित कर दिया गया और उसके बाद यह कैथल जिले का मुख्यालय बना।

कैथल कैसे पहुंचें -

कैथल जाने के लिए रेलमार्ग, सड़कमार्ग या वायुमार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। पंजाब का चंडीगढ़ हवाई अड्डा कैथल का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है, जिसके द्वारा कैथल आसानी से पहुँचा जा सकता है। रेलमार्ग के लिए कैथल या कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल कर कैथल जा सकते हैं। सड़कमार्ग का इस्तेमाल करने वाले यात्री राष्ट्रीय राजमार्ग 65 के द्वारा कैथल तक पहुँच सकते हैं।

कैथल घूमने का समय -

कैथल की जलवायु अत्यधिक गर्म और शुष्क है, जिस कारण गर्मियों में यहाँ की यात्रा कठिन साबित हो सकती है। इसलिए कैथल की यात्रा करने का उत्तम समय अक्टूबर से मार्च है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in