कोदंडरामा स्वामी मंदिर के बारे में जानकारी - Kondandaraman Swami Temple in Hindi

कोदंडरामा स्वामी मंदिर के बारे में जानकारी - Kondandaraman Swami Temple in Hindi

श्री कोदंडरामा स्वामी मंदिर (Kondandaramanswami Temple), आंध्रप्रदेश राज्य के चित्तूर जिले में स्थित है। यह मंदिर तिरुपति शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। मंदिर का संचालन तिरूमला तिरूपति देवस्थानम ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। 

मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री कोदंडरामा स्वामी वरू (श्री राम), देवी सीता अम्मावरू और श्री लक्ष्मण स्वामी वरू की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित हैं। इस मंदिर की शैली विजयनगर की वास्तु कला से प्रभावित है। विजयनगर राजवंश के चिह्न और मुद्रिकाएं इस मंदिर के बाहरी मंडप की दीवारों पर अंकित हैं।

कोदंडरामा स्वामी मंदिर का इतिहास - History of Kondandaramanswami Temple in Hindi

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्री राम, माता सीता और श्री लक्ष्मण, लंका से लौटते हुए विश्राम करने के लिए इस स्थान पर रुके थे, जिसके पश्चात् यहाँ इन्हीं को समर्पित मंदिर का निर्माण करवाया गया।

श्री कोदंडरामा स्वामी मंदिर का निर्माण 10वीं ईस्वी में चोला राजा नरसिंघा राजा मुदलियार द्वारा शुरू करवाया गया था। पंद्रहवीं शताब्दी में राजा श्री कृष्णा देव राय ने इस मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया था।

कोदंडरामा स्वामी मंदिर मे क्या देखे -

अन्य श्री राम मंदिरों की तुलना में इस मंदिर में लक्ष्मण जी के लिए अलग से एक मंदिर बना हुआ है।

कोदंडरामा स्वामी मंदिर सलाह -

  • मंदिर सुबह के पांच बजे से रात के आठ बजे तक खुला रहता है

  • तिरूपति शहर में धूम्रपान, मद्यपान, मांस का सेवन वर्जित है

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in