लाल किला दिल्ली के बारे में जानकारी - Red Fort Delhi in Hindi

लाल किला दिल्ली के बारे में जानकारी - Red Fort Delhi in Hindi

लाल पत्थरों से निर्मित "लाल किला" भारत के विशाल और ऐतिहासिक किलों में से एक है। विश्व विरासत स्मारकों (World Heritage Monuments) में शामिल इस किले का प्राचीन नाम "किला-ए-मुबारक" था लेकिन लाल पत्थरों से बने होने के कारण यह "लाल किला" (Red Fort) नाम से प्रसिद्ध हुआ।

लाल किला के दो मुख्य द्वार थे- पश्चिम में लाहौरी गेट और दक्षिण में दिल्ली गेट, जिनमें से लाहौरी गेट से प्रवेश किया जाता है और दिल्ली गेट बंद कर दिया गया है। इस किले की लाल बलुई पत्थर से बनी दीवारें 33 मीटर ऊंची हैं।

250 एकड़ जमीन में फैले इस लाल किले का महत्व केवल ऐतिहासिक ही नहीं बल्कि राजनीतिक भी है। भारत देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता का ऐलान किया था। लाल किला भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है और देश-विदेश के सैलानी इस किले की भव्यता देखने आते हैं।

लाल किला का इतिहास - History of Red Fort 

मुगल बादशाह शाहजहां ने लाल किला का निर्माण सन् 1639 में पुरानी दिल्ली में यमुना नदी के तट पर करवाया था। इसको बनाने में लगभग नौ साल का समय लगा। किले की ऊंची दीवारों को मूलरूप से आक्रमणकारियों से बचाव के लिए बनवाया गया था।

माना जाता है कि शाहजहां ने अपने कारीगरों को लाहौर और आगरा के किले जैसा ही एक किला बनाने का हुक्म दिया था लेकिन इसकी संरचना उन दोनों किलों से बेहतर साबित हुई।

अंग्रेज़ों ने सन् 1857 में मुगलों के आखिरी शासक बहादुर शाह जफर को पद से हटाकर स्वयं सन् 1947 तक किले को सैनिक छावनी के तौर पर इस्तेमाल किया।

लाल किला मे क्या देखे -

रानियों और दासियों के लिए बनवाए गए रंग महल में राजा व राजकुमारों के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी, केवल किन्नर ही संदेशवाहक का कार्य किया करते थे।

लाल किले का निर्माण शाहजहां की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से किया गया था। दीवान-ए-आम जहाँ रियासत के लोगों से मिलने के लिए थी तो दीवान-ए-खास निजी आयोजनों के लिए। इसके अलावा हम्माम, शाह बुर्ज, मोती मस्जिद, रंग महल, नक़्क़ार खाना, हयात-बख़्श बाग़ भी अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध हैं।

हर शाम लाल किले के परिसर में लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाता है जिसमें लाल किले का इतिहास और इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताया जाता है।

लाल किला सलाह -

  • स्थानीय और विदेशी यात्रियों के लिए यहां अलग-अलग एंट्री फीस है।

  • लाल किले के पास ही चांदनी चौक है जहां से पर्यटक शॉपिंग और स्वादिष्ट भोजन कर सकते हैं।

  • ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व होने के कारण यहां काफी सुरक्षा रहती है।

  • अपने साथ ज्यादा कैश ना रखें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in