हिमाचल राज्य संग्रहालय के बारे में जानकारी - Himachal State Museum in Hindi

हिमाचल राज्य संग्रहालय के बारे में जानकारी - Himachal State Museum in Hindi

हिमाचल प्रदेश राज्य का समृद्ध इतिहास छिपा है स्टेट म्यूजियम और लाइब्रेरी (Himachal State Museum & Library) में। प्राचीन ऐतिहासिक मूर्तियां, पुरातात्विक कलाकृतियां, नक्काशियां, चित्रकारी, सिक्के, तस्वीरें आदि को यहाँ संग्रहित कर रखा गया है। यूरोपीय शैली में बना यह संग्रहालय हरे-घास के मैदानों से घिरा है।

इस संग्रहालय में पर्यटक शिमला व हिमाचल के विलुप्त होते इतिहास को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। यहाँ लगी चित्रकारियों में राज्य के लोगों की जीवन शैली व संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इस संग्रहालय में एक पुस्तकालय भी मौजूद है जहां ऐतिहासिक पुस्तकें और हस्तलेख रखे हुए हैं।

हिमाचल स्टेट म्यूजियम और लाइब्रेरी का इतिहास - History of Himachal State Museum & Library

हिमाचल का यह संग्रहालय एक पुरानी विक्टोरियन हेवली में बनाया गया है। यह हवेली कभी लॉर्ड विलियम बेरेस्फोर्ड का निवास स्थान हुआ करती थी, जो वायसराय लॉर्ड विलियम बेनटिक के सैन्य सचिव थे।

ब्रिटिश साम्राज्य के चले जाने के बाद यह इमारत भारत के सरकारी अधिकारियों के निवास स्थान के रूप में इस्तेमाल की जाने लगी। 26 जनवरी 1974 को इस इमारत में शिमला स्टेट म्यूजिम का उद्घाटन हुआ। 

हिमाचल राज्य संग्रहालय मे क्या देखे -

शिमला स्टेट म्यूजियम सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है यहाँ रखी गई पहाड़ी लघु कला के नमूनों के लिए। पहाड़ी लघु कला यानि पहाड़ी मिनिएचर भारत में पश्चिम की संस्कृति फैलने से पहले पनपी थी। कला प्रेमियों और इतिहास के जिज्ञासुओं के लिए यह संग्रहालय किसी जन्नत से कम नहीं है।

हिमाचल राज्य संग्रहालय सलाह -

  • सोमवार और सरकारी छुट्टियों पर यह संग्रहालय बंद रहता है
  • पर्यटक यहाँ सुबह के दस बजे से शाम के पांच बजे तक आ सकते हैं

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in