कुशीनगर जिला के बारे में जानकारी - Kushinagar in hindi

कुशीनगर जिला के बारे में जानकारी - Kushinagar in hindi

कुशीनगर एक बौद्ध धार्मिक स्थल है। गौतम बुद्ध ने कुशीनगर में ही निर्वाण प्राप्त किया था। हिन्दू धर्म में भी इस स्थान का विशेष महत्त्व है। कुशीनगर उत्तर प्रदेश में स्थित हैं। कुशीनगर में कई प्राचीन स्तूप और मठ स्थित है। इनमें से कई स्थानों का निर्माण मौर्य सम्राट अशोक ने कराया था। प्राचीन कुशीनगर खंडहर में तब्दील हो गया था, लेकिन 19वी सदी में इस शहर का पुर्नविष्कार किया गया।

कुशीनगर का इतिहास - History of Kushinagar

कुशीनगर में ही भगवान बुद्ध ने महा परिनिर्वाण प्राप्त किया था। उनसे जुड़ा यहां एक महापरिनिर्वाण मंदिर भी है जिसमें भगवान बुद्ध की 6 मीटर ऊंची प्रतिमा रखी गयी है। साथ ही यहां एक निर्वाण स्तूप भी है। “रामभर स्थल” पर भगवान बुद्ध का अंतिम संस्कार किया गया था।

कुशीनगर का महत्व - Importance of Kushinagar

हर वर्ष बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यहां एक मेला लगता है। यहां एक शानदार बौद्ध संग्रहालय भी है जिसमें कई बौद्ध वस्तुओं को रखा गया है। इन वस्तुओं का अध्ययन करने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। कुशीनगर को हिन्दू धर्म में भी विशेष महत्त्वपूर्ण माना जाता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in