इटावा के बारे में जानकारी - Etawah in Hindi

इटावा के बारे में जानकारी - Etawah in Hindi

उत्तर प्रदेश का इटावा शहर दिल्ली-कलकत्ता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर स्थित है, जो यमुना नदी के दक्षिण-पूर्व की ओर स्थित है। यहाँ 16वीं शताब्दी की जामी मस्जिद स्थित है, जो हिंदुओं भवनों के अवशेषों से बना हुआ है। साथ ही, 15वीं सदी में बने किलों के अवशेष भी देखने को मिलते हैं। इटावा को प्राचीनकाल में इष्टिकापुर के नाम से जाना जाता था, जहां हिन्दी के प्रसिद्ध कवि ‘देव’ निवास किया करते हैं।

इटावा कैसे पहुंचें -

इटावा, यातायात के तीनों माध्यम द्वारा पहुँचा जा सकता है। इटावा पहुँचने के लिए हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ जाने के लिए रेलमार्ग भी उत्तम माध्यम है जो इटावा को कई राज्यों से जोड़ता है। सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अच्छे इंतजाम राज्य परिवहन द्वारा किए गए हैं।

इटावा घूमने का समय -

उत्तर-प्रदेश की जलवायु समयानुसार बदलती रहती है, इसलिए यहाँ गर्मियों में अधिक गर्मी पड़ती है। अत: इटावा घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय उत्तम है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in