अल्फ्रेड पार्क के बारे में जानकारी - Alfred Park Uttar Pradesh in Hindi

अल्फ्रेड पार्क के बारे में जानकारी - Alfred Park Uttar Pradesh in Hindi

अल्फ्रेड पार्क (Alfred park), इलाहाबाद शहर में स्थित एक सार्वजनिक पार्क है, जिसे ब्रिटिश काल में कंपनी गार्डन (Company Garden) के नाम से भी जाना जाता था। 133 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला यह पार्क इलाहाबाद का सबसे बड़ा पार्क है। इस पार्क में राजा जार्ज पंचम, महारानी विक्टोरिया, सफेद मार्बल से निर्मित एक छतरी और चंद्रशेखर आजाद की विशाल मूर्ति स्थित है। चंद्रशेखर की मृत्यु के बाद इस पार्क को चंद्रशेखर आजाद पार्क (Chandrasekhar Azad Park) का नाम दे दिया गया लेकिन इसके बावजूद, यह पार्क आज भी अल्फ्रेड पार्क के रूप में ही जाना जाता है। शहर की भाग- दौड़ से दूर शांति में स्थित इस पार्क का प्राकृतिक दृश्य और शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

अल्फ्रेड पार्क का इतिहास - History of Alfred Park in Hindi

इस पार्क का निर्माण 1870 में अंग्रेजी शासनकाल के दौरान राजकुमार अल्फ्रेड की भारत यात्रा को यादगार बनाने के लिए किया गया था। 1931 में इस पार्क का नाम बदलकर 'चंद्रशेखर आजाद पार्क' रख दिया गया था।

अल्फ्रेड पार्क मे क्या देखे -

1931 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, स्वतंत्रता सेनानी 'चंद्रशेखर आजाद' ने इसी स्थान पर अपने जीवन का बलिदान दिया था।

अल्फ्रेड पार्क सलाह -

  • पार्क सुबह 5 बजे से रात के 11 बजे तक खुला रहता है

  • पार्क में कूड़ा इधर उधर फेंकना मना है

  • पर्यटक यहाँ फोटोग्राफी करने के लिए कैमरा ला सकते हैं

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in