कोडईकनाल पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी - Kodaikanal in Hindi

कोडईकनाल पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी - Kodaikanal in Hindi

कोडईकनाल (Kodaikanal) झीलों और पहाड़ियों की बेहतरीन खूबसूरती को खुद में समेटे हुए एक हिल स्टेशन है जो कि तमिलनाडु राज्य में स्थित है। यहाँ का मनमोहक दृश्य, शांत एवं शुद्ध वातावरण न केवल पर्यटकों व प्राकृतिक प्रेमियों के लिए अच्छा है बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत उत्तम स्थान है। इसलिए इसका नाम कोडईकनाल (Kodaikanal) रखा गया है जिसका शाब्दिक अर्थ ही है "प्रकृति का उपहार"। धरती से करीब 2133 मीटर ऊंचाई पर स्थित कोडईकनाल में हरे-भरे वनों से घिरी झील, विभिन्न प्रकार की आकृति वाले ऊंचे- ऊंचे पहाड़, कलकल करते झरने, गुफाएं, संग्रहालय, फूलों के बगीचे पर्यटकों के मन में अपना घर बना लेती हैं। गर्मी से बचने और यादगार पल बिताने के लिए यह सबसे श्रेष्ठ जगह है जहां अक्सर पर्यटकों की भीड़ लगी ही रहती है। कोडईकनाल अपनी मनोहर दृश्यों के साथ- साथ खान- पान और विशेष प्रकार के उत्सवों के लिए भी मशहूर है। कोडईकनाल की चाय, कॉफी और मसाले लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। पोंगल और नात्यांजलि महोत्सव यहाँ बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है।  

कोडईकनाल के बारे मे -

कोडईकनाल के अन्ना सलाई बाजार से पर्यटक कश्मीरी हस्तशिल्प, ज्वैलरी, शॉल, हड्डी और अखरोट की लकड़ी से बने सजावटी वस्तुएं खरीद सकते हैं। इसके अलावा एम्पोरियम पूम्पुहार से भी आप ब्रांडेड कपड़े और गहने खरीद सकते हैं। कोडईकनाल में खरीदने के लिए सबसे बेहतरीन चीज हाथ से बनी चॉक्लेट्स को माना जाता है जो यहां लगभग सभी बेकरी पर मिल जाती है। यहां कई प्रकार के ईत्र और सुगंधित वस्तुएं भी मिलती है जिनका इस्तेमाल ऐरोमाथैरेपी (Aromatherapy) के दौरान किया जाता है। 

कोडईकनाल की यात्रा सुविधाएं -

  • ध्यान रखने योग्य बातें (Travel Tips during Delhi yatra/points to remember)

  • बारिश के मौसम में कोडईकनाल घूमने का प्लान बनाने से बचना चाहिए

  • यात्रा करते समय हल्के ऊनी वस्त्र अपने साथ अवश्य रखें

  • कोडईकनाल में सभी दर्शनीय स्थल को घूमने के लिए जरूरी है कि आप तीन से चार दिन का समय लेकर चलें

  • यात्रा के दौरान पानी की बोतल अपने साथ अवश्य रखें

  • कोडईकनाल में घूमने के दौरान सड़क परिवहन का इस्तेमाल सबसे बेहतर होता है

  • कोडईकनाल झील के पानी का इस्तेमाल करने से बचें 

कोडईकनाल का इतिहास -

कोडईकनाल के इतिहास की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस पर्वतीय स्थल की खोज एक अमेरिकी व्यक्ति ने की थी। 1836 में कोडईकनाल को अपनी पहली पहचान एक वनस्पति व पुष्प प्रेमियों के स्वर्ग के रूप में मिली थी। साल 1845 में एक अंग्रेज मिशनरी ने यहाँ पहला घर बनाया था। इसके बाद अंग्रेजों ने इस स्थान को गर्मियां बिताने के लिए अपना निवास स्थान बना लिया परन्तु 20 वीं शताब्दी के शुरुआत में जब यह जगह सड़क मार्गों द्वारा जुड़ा तो भारतीय सैलानी भी यहाँ आकर्षित होने लगे। 

कोडईकनाल की सामान्य जानकारी -

  • राज्य- तमिलनाडु

  • स्थानीय भाषाएँ- तमिल, मलयालम, कन्नड़, अंग्रेजी और हिन्दी 

  • स्थानीय परिवहन – बस, टैक्सी, कैब।

  • पहनावा- पारंपरिक तौर पर कोडाईकनाल में रहने वाले पुरुष लुंगी और शर्ट जिन्हें "अंगवस्त्र" के नाम से जाना जाता है पहनते हैं। आमतौर पर पुरुष पेंट-शर्ट पहनते हैं। इसके अलावा यहाँ की महिलाएं साड़ी पहनती हैं। यहाँ महिलाएं शादी के समय विशेष प्रकार के गहने पहनती हैं जिन्हें थलैसामान (Thalaisaamaan) कहते हैं। 

  • खान-पान- कोडईकनाल में चॉकलेट, सैंडविच, ब्राउनींज (Brownies) और चाय ज्यादा लोकप्रिय है। इसके अलावा यहाँ पंजाबी और तिब्बती भोजन भी पसंद किया जाता है। तमिलनाडु में होने के कारण यहां साउथ इंडियन डिशेज जैसे इडली, सांभर, डोसा आदि भी पसंद किया जाता है।  

कोडईकनाल कैसे पहुंचें -

  • हवाई अड्डा - By Flight

कोडईकनाल का निकटतम हवाई अड्डा मदुरै है जो करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

  • रेलवे स्टेशन - By Train

कोडाइरोड रेलवे स्टेशन (Kodai Road Railway Station) कोडईकनाल का नजदीकी रेलवे स्टेशन है। यह शहर से लगभग 80 किमी. की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा पलानी रेलवे स्टेशन (Palani Railway Station) से भी कोडईकनाल पहुंचा जा सकता है जो करीब 66 किमी. की दूरी पर स्थित है। 

  • सड़क मार्ग - By Road

कोडईकनाल पहुंचने के लिए सड़क परिवहन को सबसे बेहतर माना जाता है। मदुरै, कोयंबटूर, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई आदि शहरों से कोडईकनाल जाने के लिए नियमित बस व टैक्सी सेवा उपलब्ध है।

कोडईकनाल घूमने का समय -

कोडईकनाल जाने के लिए सबसे अच्छा समय (Best time to visit Kodaikanal) अप्रैल से जून और सितंबर- अक्टूबर को माना जाता है। नवंबर से फरवरी के महीने में यहां काफी सर्दी पड़ती है हालांकि यह समय हनीमून कपल्स के घूमने के लिए अच्छा माना जाता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in