मोहाली के बारे में जानकारी - Mohali in Hindi

मोहाली के बारे में जानकारी - Mohali in Hindi

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, पंजाब राज्य का एक आईटी शहर है। इस शहर को ‘अजीतगढ़’ या ‘एसएएस नगर’ के नाम से भी जाना जाता है। अजीतगढ़ शहर का नाम गुरु गोविंद सिंह के बड़े बेटे साहिबज़ादा अजीत सिंह के नाम पर रखा गया था। आज इस शहर को “मोहाली” नाम से जाना जाता है। मोहाली, पंचकुला तथा चंडीगढ़ शहर मिलकर ‘चंडीगढ़ त्रीनगरी(Chandigarh tricity)’ बनते हैं। प्राचीनकाल में यह शहर रुपनगर का भाग हुआ करता था लेकिन कुछ सालों बाद यह शहर इस जिले से अलग कर दिया गया। बाबा बंदा सिंह बहादुर युद्ध स्मारक, गुरुद्वारा अम्ब साहिब, गुरुद्वारा अंगीठा साहिब आदि इस शहर के पर्यटन स्थल हैं।

मोहाली कैसे पहुंचें -

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) का निकटतम एयरपोर्ट चंडीगढ़ हवाई अड्डा है। साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर रेलवे स्टेशन से शहर पहुंचा जा सकता है तथा यह शहर सड़क मार्ग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 1 (NH 1 ), नई दिल्ली, शिमला, चंडीगढ़, अमृतसर से जुड़ा हुआ है।

मोहाली घूमने का समय -

मोहाली शहर घूमने का उपुक्त समय फरवरी से मार्च है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in