बटाला के बारे में जानकारी - Batala Punjab in Hindi

बटाला के बारे में जानकारी - Batala Punjab in Hindi

बटाला, पंजाब राज्य का एक ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल है, जो जनसंख्या के आधार पर लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, भटिंडा, मोहाली और होशियारपुर के बाद आठवें स्थान पर आता है। बटाला शहर, गुरदासपुर जिले का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र है। बटाला, सिख श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। क्योंकि इसी जगह सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी ने 1485 में विवाह किया था। बटाला स्थित अचलेश्वर धाम मंदिर हिन्दू समुदाय के लिए महत्वपूर्ण स्थान है। यहाँ 33 करोड़ देवी-देवताओं ने कार्तिकेय को प्रसन्न किया था।

बटाला कैसे पहुंचें -

बस, रेल, हवाई जहाज या निजी वाहन द्वारा बटाला पहुंचा जा सकता है, जो अन्य राज्यों से भली-भांति जुड़ा हुआ है। फ्लाइट से बटाला जाने के लिए अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुँच कर टैक्सी या बस ले सकते हैं। रेलमार्ग से जाने वाले यात्री बटाला रेलवे स्टेशन द्वारा बटाला पहुँच सकते हैं। सड़कमार्ग से जाने वाले यात्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 15 का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बटाला घूमने का समय -

बटाला की यात्रा करने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे उत्तम है। इसके अलावा पर्यटक अपनी सुविधानुसार किसी भी मौसम में बटाला की यात्रा कर सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in