कोझीकोड के बारे में जानकारी - Kozhikode in Hindi

कोझीकोड के बारे में जानकारी - Kozhikode in Hindi

कोझीकोड (kozhikode) शहर केरल राज्य में स्थित है जिसे कालीकट के नाम से भी जाना जाता है। अरब सागर के दक्षिण- पश्चिम तट पर बसा यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां की ऐतिहासिक इमारतों, नदियों, पहाड़ियों, वन्य जीव अभयारण्य, हरे- भरे प्राकृतिक दृश्यों आदि को निहारने के लिए पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं। शहर में स्थित बीच यहां का सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है जहां का नजारा लोगों की आंखों में हमेशा के लिए बस जाता है। यह शहर अपनी सुंदरता के साथ- साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक व्यंजनों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है।

कोझीकोड के बारे मे -

होलसेल स्पाइस मार्केट (Wholesale Spice Market), स्वेट मीट स्ट्रीट (Sweat Meat Street), ग्रैंड हाय स्ट्रीट मॉल (Grand Hi street Mall) आदि यहाँ के मुख्य बाजार और शॉपिंग डेस्टिनेशन (Shopping Palaces in Kozhikode) हैं जहां से पर्यटक हाथ से बुने हुए वस्त्र, साड़ियां, चंदन से बनी सजावटी वस्तुएं आदि खरीद सकते हैं। यहाँ के मसाले बेहद बेहतरीन क्वालिटी के होते हैं जिन्हें अवश्य खरीदना चाहिए।

कोझीकोड की यात्रा सुविधाएं -

पर्यटक यहाँ पर्वतारोहण का आनंद उठा सकते हैं

यात्रा के दौरान अपने साथ अपना पहचान पत्र अवश्य रखें

कोझीकोड में समुद्र तट के करीब सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखें

कोझीकोड का इतिहास -

कोझीकोड शहर प्रारंभिक इतिहास के बारे में वैसे तो कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन यहां के लिखित इतिहास में पत्थरों से निर्मित पुरानी गुफाओं का ज़िक्र किया गया है। चेरा प्रशासन के अधीन में यह शहर व्यापारिक गतिविधियों का मुख्य केन्द्र था। कोझीकोड और पोन्नियंकर के क्षेत्र को युद्ध में जीतने के बाद इरनाड के राजा "उदयावर" ने यहाँ एक किले का निर्माण करवाया था। 1498 ई. में सबसे पहले यहाँ एक पुर्तगाली "वास्कोडिगामा" ने यहां प्रवेश किया था। इसके बाद यहाँ डच, फ्रेन्च तथा ब्रिटिश लोग आने लगे।

कोझीकोड की सामान्य जानकारी -

राज्य- केरल

स्थानीय भाषाएँ- मलयालम, अंग्रेजी और हिंदी।

स्थानीय परिवहन - बस, टैक्सी, मैट्रो

पहनावा- कोझीकोड की स्थानीय महिलाएं मुंडम नेरियतुं (Mundum Neriyathum) नामक परिधान पहनती है। मुंडम कमर के नीचे पैरों तक लपेटा जाता है और नेरियतुं एक प्रकार का ब्लाउज होता है। यह आमतौर पर कपास से बना होता है जो हाथ से बुना जाता है। सेट साड़ी यहाँ का पारंपरिक कपड़ा है जो महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक त्यौहार और कार्यक्रम में पहना जाता है। महिलाएं अधिकतर साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। यहाँ के पुरुष शरीर के निचले हिस्से में मुंडम लपेटते हैं जो एक तरह की धोती होती है तथा ऊपर शर्ट या जुब्बह (Jubbah) पहनते हैं।

खान-पान - कोझीकोड में पर्यटक स्थानीय भोजन के साथ- साथ दक्षिण भारतीय, उत्तर भारतीय, यूरोपीय, चीनी, अरब, गुजराती व्यंजनों का भी स्वाद चख सकते हैं। यहाँ के लोग तीखा खाना कम पसंद करते हैं। सूखे मेवों, घी, नारियल आदि से बनाया गया कोझीकोड हलवा (Kozhikodan Halwa) यहाँ काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा पथिरि एवं रांची करी (Pathiri and Erachi Curry), अलिसा(Alisa), मछली से बने व्यंजनों का स्वाद भी चख सकते हैं।

कोझीकोड के प्रमुख त्यौहार -

  • मालाबार और थ्यागराज महोत्सव - Malabar and Thyagaraja Festival

यह त्यौहार कोझीकोड में हर वर्ष आयोजित किए जाते हैं। मालाबार महोत्सव हर साल हर साल जनवरी के महीने में और थ्यागराज आराधना महोत्सव (Thyagaraja Aradhana Festival) फरवरी के महीने में मनाया जाता है। दोनों ही महोत्सवों में मुख्य रूप से कला और संगीत से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दक्षिण भारत के शास्त्रीय संगीत और नृत्य को देखने का यह बेहतरीन अवसर होता है।

  • रावाथी पत्ताथानम - Ravathy Pattathanam

रावाथी पत्ताथानम हर वर्ष थाली मंदिर (Thali Temple) में आयोजित किया जाता है। यह पर्व मलयालम महीने थुलम (Thulam) के दौरान पूरे सात दिन तक बड़े धूम -धाम से मनाया जाता है। इस पर्व का मुख्य भाग है वैदिक विद्वानों की बौद्धिक बहस (Intellectual Debate), जो इस त्यौहार के अंतर्गत ही आयोजित की जाती है। 

कोझीकोड कैसे पहुंचें -

  • हवाई मार्ग - By Flight

कोझीकोड का नजदीकी हवाई अड्डा, कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Calicut International Airport) है। जिसे करीपुर एयरपोर्ट (Karipur Airport) के नाम से भी जाना जाता है। जो शहर से करीब 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

  • रेल मार्ग - By Train

कोझीकोड के सबसे नजदीक कोझीकोड रेलवे स्टेशन (kozhikode railway station) स्थित है। यहाँ से शहर करीब दो से तीन किलोमीटर है। जहां से पर्यटक पैदल भी जा सकते है या रिक्शा सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • सड़क मार्ग - By Road

कोझीकोड केरल के सभी बड़े शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छे से जुड़ा हुआ है। इसके चलते यहां पहुंचने के लिए यात्री बस सेवा का भी लाभ उठा सकते हैं।

कोझीकोड घूमने का समय -

कोझीकोड घूमने का सबसे उत्तम समय अक्टूबर से फरवरी का महीना है। इस दौरान यहाँ का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के लिए 18 डिग्री सेल्सियस होता है जो शहर के पर्यटन स्थलों का भ्रमण और समुद्र तट पर आराम करने से लिए अनुकूल होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in