पंचकूला के बारे में जानकारी - Panchkula in Hindi

पंचकूला के बारे में जानकारी - Panchkula in Hindi

पंचकूला, हरियाणा का सबसे सुनियोजित शहर है, जो संघ शासित क्षेत्र चंडीगढ़ का भी हिस्सा है। शहर का नाम पांच सिंचाई नहरों द्वारा पंचकुला पड़ा है, पंच यानि पांच तथा कुला का अर्थ है सिंचाई नहर। इस शहर के जंगलों में सर्वाधिक कीकड़, शीशम, आम के पेड़ आदि पाए जाते हैं। यह शहर औद्योगिक के क्षेत्रों में भी प्रगति कर रहा है। मंदिर तथा उद्यानों का पंचकूला शहर हिमाचल प्रदेश (उत्तर), अम्बाला (पूर्व), कुरूक्षेत्र (दक्षिण) तथा चण्ड़ीगढ़ (पश्चिम) से घिरा हुआ है। पर्यटन की दृष्टि से पंचकूला शहर आकर्षण का केंद्र है, जहां मनसा देवी मंदिर, कैक्टस गार्डन, पिजौंर गार्डन, नाडा साहिब व अन्य स्थल हैं।

पंचकूला कैसे पहुंचें -

पंचकूला का निकटतम एयरपोर्ट चंडीगढ़ में है, जो पंचकूला से मात्र 8.5 किलोमीटर की दूरी पर है। चण्ड़ीगढ़ रेलवे स्टेशन पंचकूला का नजदीकी रेलवे स्टेशन है तथा कालका, अम्बाला, चण्ड़ीगढ़ के शहरों के माध्यम से भी पंचकूला पहुंच सकते हैं।

पंचकूला घूमने का समय -

पंचकुला जाने के लिए सबसे उत्तम समय मध्य अगस्त से नवंबर  तक का माना जाता है क्योंकि उस समय ना अधिक सर्दी होती है और ना ही अधिक गर्मी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in