जगाधरी शहर, हरियाणा राज्य के यमुनानगर जिले में स्थित है। यह जगाधरी और यमुनानगर दो शहरों से मिलकर बना है। यह शहर मुख्यतः पीतल और तांबे के बर्तन, एल्यूमिनियम और स्टेनलेस स्टील के उत्पाद के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां लकड़ी से बने सामान भी मिलते हैं। जगाधरी एक धार्मिक स्थल भी है। यहां कई प्रसिद्ध मंदिर स्थित है जैसे: लठमार मंदिर, गंगामणि मंदिर, मनसा देवी मंदिर, खेड़ा मंदिर, गौरी शंकर मंदिर आदि।
जगाधरी की यात्रा करने के लिए चंडीगढ़ हवाई अड्डे का इस्तेमाल किया जा सकता है। जगाधरी रेलवे स्टेशन यहाँ का नजदीकी रेलवे स्टेशन है। राष्ट्रीय राजमार्ग 73 का प्रयोग कर बस या निजी वाहन से जगाधरी पहुंचा जा सकता है।
जगाधरी घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का है। इस दौरान यहां का तापमान सामान्य होता है।