खिड़की मस्जिद दक्षिणी दिल्ली के खिड़की गाँव में स्थित है। इस मस्जिद का निर्माण फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ के प्रधानमंत्री जहान जुनैन शाह ने 1380 में करवाया था। फ़िरोज़ शाह तुगलक ने खिड़की मस्जिद मकबरे और मदरसे का निर्माण करवाया जो खिड़की मस्जिद परिसर में स्थित है। मस्जिद के अंदर बनी खूबसूरत खिड़कियों के कारण इसका नाम खिड़की मस्जिद पड़ा।
(1) यह मस्जिद दो मंजिला है।
(2) मस्जिद के चारों कोनों पर बुर्ज बने हैं जो इसे किले का रूप देते हैं।
(3) मस्जिद के तीन दरवाजों पर मीनारें बनी हैं।
(4) पुराने समय में पूर्वी द्वार से प्रवेश किया जाता था।
(5) लेकिन अब दक्षिण द्वार पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए भी खुला रहता है।
खिड़की गाँव शहरीकृत गाँव है। इसका लम्बा इतिहास है। खिड़की मस्जिद के चारों तरह आबाद होने से आज वह साधन विकास (साकेत जनपद केंद्र व जिला न्यायालय) से एकदम जुड़ गया है। साथ ही इसकी अधिकांश कृषि भूमि पर अब खिड़की एक्सटेंशन नामक कालोनी आबाद है।