जगदलपुर के बारे में जानकारी - Jagdalpur in Hindi

जगदलपुर के बारे में जानकारी - Jagdalpur in Hindi

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में स्थित एक शहर है। धार्मिक दृष्टि से इस शहर का बहुत महत्त्व है क्योंकि हिंदू ग्रंथ रामायण के अनुसार श्रीराम वनवास के समय, जगदलपुर स्थित वाल्मीकि के आश्रम में रुके थे। इस शहर की स्थापना राजा काकातिया ने की थी। प्राचीनकाल में इस शहर को "जगपुड़ा" नाम से जाना जाता था। यहां जगन्नाथ पीठ का मंदिर और दंतेश्वरी देवी का मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। हरे भरे पहाड़, गहरी घाटियां, घने जंगल, नदियां, झरने और गुफाएँ, इस शहर में पर्यटकों के देखने लायक कई आकर्षण हैं।

जगदलपुर कैसे पहुंचें -

जगदलपुर शहर पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जगदलपुर और विशाखापट्टनम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इसके अलावा जगदलपुर सड़क मार्ग और रेल मार्ग द्वारा भी पहुंचा जा सकता है। यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन जगदलपुर रेलवे स्टेशन है, जहां से बस या टैक्सी की सेवा उपलब्ध है।

जगदलपुर घूमने का समय -

बस्तर में स्थित जगदलपुर की सुंदरता को निहारने के लिए सबसे उत्तम समय नवम्बर से जून का है। इस दौरान यहां का मौसम बेहद सुखद होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in