पालोलेम बीच के बारे में जानकारी - Palolem Beach in Hindi

पालोलेम बीच के बारे में जानकारी - Palolem Beach in Hindi

पालोलेम बीच (Palolem Beach), गोवा में स्थित अर्धगोलाकार आकृति का एक खूबसूरत समुद्र का किनारा है। सफेद रेत वाला यह बीच लगभग 1.61 किमी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। नारियल और पाम के पेड़ से ढके हुए इस बीच से सूर्यास्त का नजारा देखने लायक होता है। बीच के आस-पास बीच हट (Beach Hut) और स्पा जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इस बीच पर फैरी यात्रा के दौरान किसी मछुआरे की सहायता लेकर आप समुद्र में मछली पकड़ने का आनंद भी उठा सकते हैं। इस यात्रा को ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए पर्यटकों को डॉलफिन स्पॉटिंग पॉइंट्स  (Dolphin Spotting Points) पर ले जाया जाता है जहाँ वे डॉलफिन देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त यहां कई तरह के वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद उठाया जा सकता है।

पालोलेम बीच का इतिहास - History of Palolem Beach in Hindi

पालोलेम बीच के इतिहास के बारे में विशेष कोई जानकारी नहीं है लेकिन माना जाता है कि दक्षिणी गोवा के पर्यटन स्थलों में यह काफी समय से प्रसिद्ध है। 

पालोलेम बीच मे क्या देखे

पालोलेम बीच के पास एक छोटे से टापू पर अमेरिकी आर्टिस्ट जैक टायलिक्की के द्वारा बनाई गई एक पत्थर की एक आकृति आकर्षण का केन्द्र है। इस पर लिखा है "गिव इफ यू कैन- टैक इफ यू हैव टू", इसे मनी स्टोन (Money Stone) भी कहते हैं। लोग अपनी इच्छानुसार इसमें पैसे डाल सकते हैं या निकाल सकते हैं। समुद्र मे ज्वार भाटा कम होने पर लोग यहां जाते हैं। इस बीच की एक और रोचक बात यह है कि इसके आस-पास कई हॉलिडे रिजोर्ट (Holiday Resort) हैं और यह समुद्र तट गोवा के अन्य तटों के मुकाबले अधिक शांत है। यह जगह हनीमून कपल्स के लिए बहुत ही शानदार मानी जाती है। 

पालोलेम बीच सलाह -

  • वीकेंड पर पालोलेम बीच पर अमूमन पर्यटकों की भारी भीड़ होती है, घूमने जाने से पहले इस चीज का ध्यान रखें

  • पोलोलेम समुद्र तट पर डॉलफिन देखने (Dolphin Spotting Trips) का आनंद लेना न भूलें

  • यहाँ बहुत सी ऐसी जगह है जहाँ पर्यटकों को योग सिखाया जाता है, अगर समय हो तो इनका आनंद लें

  • यहाँ पर्यटक आयुर्वेदिक मसाज का भी लाभ उठा सकते हैं

  • समुद्र तट पर कई होटल और रेस्त्रां बेहतरीन और ताजी मछलियां (Fresh Fish) पकाते हैं जिनका अवश्य जायका लेना चाहिए

  • बीच पर जाते समय सनग्लासेस (Sunglasses) और सनस्क्रीन अवश्य साथ रखें

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in