द रिज के बारे में जानकारी - The Ridge in Hindi

द रिज के बारे में जानकारी - The Ridge in Hindi

शिमला शहर के मध्य में स्थित द रिज (The Ridge) एक बड़ा और बेहद खूबसूरत स्थान है, जहां से दूर-दूर तक खूबसूरत पर्वत मालाओं को देखा जा सकता है। यह शिमला के माल रोड के पास स्थित है। द रिज शिमला के सभी सांस्कृतिक गतिविधियों का एक केंद्र है। भारत में आज़ादी से पहले, भारतीयों को द रिज आने की मनाही थी। ब्रिटिशर्स के शासनकाल के दौरान 150 से ज्यादा लोग इकठ्ठा यहां नहीं आ सकते थे। द रिज में एक बहुत बड़ी पानी की टंकी है, जिससे शिमला शहर को पानी सप्लाई किया जाता है। आज भी इस शहर में गाड़ियों का आना वर्जित है इसीलिए इस जगह को पैदल यात्री का शहर (pedestrian city) भी कहा जाता है।

द रिज का इतिहास - History of The Ridge in Hindi

शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक द रिज, यहाँ के लोगों के लिए उनकी कला प्रदर्शित करने का एक मंच है, कई स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन इसी जगह पर होता है। द रिज पर स्थित स्कैंडल पॉइंट (Scandal Point) का यह नाम लगभग पचास वर्ष पूर्व रखा गया था।

द रिज मे क्या देखे -

गर्मियों के मौसम में मनाए जाने वाला समर फेस्टिवल, सरकारी कार्यक्रम और नए साल के दिवस पर होने वाला जश्न शिमला शहर के द रिज पर ही मनाया जाता है।

द रिज सलाह -

  • आप यहाँ किसी भी समय जा सकते है
  • कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता
  • अपने साथ अपनी आवश्यक दवाइयां हमेशा साथ रखें

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in