सतना के बारे में जानकारी - Satna in Hindi

सतना के बारे में जानकारी - Satna in Hindi

सतना, मध्‍यप्रदेश राज्‍य का एक शहर है, जो भारत के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। सतना बुंदेलखंड क्षेत्र का हिस्सा है, जो धार्मिक व पौराणिक संस्‍मरणों का बखान करता है। विश्‍व प्रसिद्ध खजुराहो के मंदिर सतना के निकट ही स्थित हैं, जो सतना की प्राचीनता को दर्शाते हैं। सतना, सीमेंट फैक्ट्रियों का गढ़ है, जो यहाँ की स्थानीय अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाती हैं।

सतना कैसे पहुंचें -

सतना, यातायात के तीनों माध्यम द्वारा पहुँचा जा सकता है। सतना पहुँचने के लिए हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो सतना औए जबलपुर में स्थित है। यहाँ जाने के लिए रेलमार्ग भी उत्तम माध्यम है जो सतना को कई राज्यों से जोड़ता है। सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अच्छे इंतजाम राज्य परिवहन द्वारा किए गए हैं।

सतना घूमने का समय -

सतना का मौसम, जलवायु के अनुसार बदलते हैं। गर्मियों में सतना का तापमान बहुत गरम रहता। इसलिए सतना की यात्रा करने के लिए अक्‍टूबर से मार्च तक का समय श्रेष्ठ है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in