रोहतक भारत के प्राचीन शहरों में से एक है और भौगोलिक रूप से हरियाणा राज्य के मध्य में स्थित है। यह शहर दिल्ली के निकट स्थित है और इसे पंवार के राजा रोहतास द्वारा बसाया गया था। रोहतक में डेयरियों की संख्या अत्यधिक है। एशिया की सबसे बड़ा कपड़ा बाजार भी यहीं है। रोहतक में अनाज, कपास, चीनी, आदि का भी व्यापार किया जाता है। इस शहर की प्राकृतिक सुंदरता तथा शांति पर्यटको के लिए छुट्टियां बिताने के लिए उत्तम साबित होती है।
वायु मार्ग द्वारा रोहतक जाने के लिए सबसे निकट हवाई अड्डा, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो दिल्ली से तकरीबन 70 किमी की दूरी पर स्थित है। रोहतक जंक्शन रेलवे स्टेशन द्वारा भी यहां पहुंच सकते हैं तथा सड़क मार्ग द्वारा भी रोहतक का दौरा कर सकते हैं।
रोहतक शहर जाने के लिए सबसे सही समय अक्टूबर-मार्च तक का माह होता है।