हरियाणा राज्य के पलवल शहर में रौशन चिराग मकबरा नामक एक जगह स्थित है। यह मकबरा पलवल शहर के मुख्य दर्शनीय स्थलों में से एक है। यहां मौजूद इमारत को रौशन चिराग नामक एक संत ने पत्थरों को जमा कर के बनवाया था। यह इमारत ऊंची चौकोर आकार की है और इसके नीचे कई चौड़े चौड़े कक्ष भी मौजूद हैं। इन कक्ष में ही संत रौशन चिराग का मकबरा बना हुआ है।