ऊटी झील - Ooty Lake in Hindi

ऊटी झील - Ooty Lake in Hindi

नीलगिरी की पहाड़ियों में बसे ऊटी शहर की यह झील इन पहाड़ियों की शान है। 65 एकड़ भाग में फैली ऊटी झील (Ooty Lake) 2.75 किलोमीटर लंबी है। साफ़ जल, सुंदर फूलों की क्यारियां और झील पर तैरती नाव इस झील को और आकर्षित बनाते हैं।

लेक के निकट ही एक अम्यूजमेंट पार्क है जहाँ बच्चों के लिए एक मिनी ट्रेन भी है। बोटिंग, खुला आसमान, पार्क में बच्चों का शोरगुल और मिनी ट्रेन, नीलगिरी के पेड़ों से घिरी इस झील को ऊटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक बनाते हैं।

ऊटी झील का इतिहास - History of Ooty Lake in Hindi

ऊटी लेक एक मानव निर्मित झील है। सन् 1824 में मिस्टर जॉन सुलिवन द्वारा पहाड़ों में बहने वाली नदि की धारा को रोककर ऊटी झील का निर्माण कराया गया था। जॉन सुलिवन कोयंबटूर के कलेक्टर थे और साथ ही नीलगिरि की पहाड़ियों में ऊटी की खूबसूरत वादियों को खोजने का श्रेय भी इन्हें ही है।

ऊटी झील मे क्या देखे -

धीरे-धीरे ऊटी झील के आकार को कम करके रेसकोर्स, बस स्टैंड और एक छोटा पार्क बनाया गया है।

ऊटी झील सलाह -

  • सुबह के आठ बजे से शाम के छह बजे तक पर्यटक यहां आ सकते हैं
  • गर्मियों के मौसम में ऊटी लेक में बोट रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है
  • बोटिंग के साथ साथ ही पर्यटक यहां फिशिंग का भी आनन्द ले सकते हैं
  • झील के पानी को या आसपास गंदगी न फैलाएं

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in