नागदा के बारे में जानकारी - Nagda in Hindi

नागदा के बारे में जानकारी - Nagda in Hindi

नागदा शहर, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में है। नागदा दो शब्दों से मिलकर बना है 'नाग' और 'दाह' अर्थात नाग को जलाना। यह प्राचीन शहर पाण्डव वंश के राजा जनमेजय द्वारा विकसित किया गया था। यह एक औद्योगिक शहर है जो चम्बल नदी के तट पर स्थित है। यह शहर कुल 120 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। बिरला मंदिर, अतल गार्डन, बनबना तालाब, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, देलनपुर, नया बांध यहाँ आकर्षण का केंद्र हैं।

नागदा कैसे पहुंचें -

नागदा जाने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डा है। यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन नागदा जंक्शन है। पर्यटक टैक्सी या बस द्वारा शहर तक पहुंच सकते हैं।

नागदा घूमने का समय -

नागदा घूमने जाने के लिए सबसे उपयुक्त समय अक्टूबर से मार्च है। इस दौरान यहां का तापमान सामान्य और सुखद होता है। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in