जुहू बीच (Juhu Beach) मुंबई शहर में स्थित सबसे सुन्दर और विशाल समुद्री तट है। यह मुंबई वासियों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों का भी लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट (Picnic Spot in Mumbai) है। सप्ताह के अंत में तो यहां ऐसा लगता है कि जैसे कोई मेला लगा हो। बीच के पास बहुत से स्ट्रीट फूड का स्टॉल लगा रहता है जिनमें भेल पूरी, पानी पूरी, पाव भाजी, बड़ा पाव काफी स्वादिष्ट होते हैं। जुहू बीच के निकट रहने वाले स्थानीय लोग यहां हर रोज सुबह योगा, जॉगिंग और साइकिलिंग से अपनी दिनचर्या की शुरूआत करते हैं। इसके अलावा फिल्मी सितारों के बंगले नजदीक होने के कारण भी यहाँ भीड़ लगी रहती है।
उन्नीसवीं सदी में, जुहू समुद्र तट एक द्वीप था। पुर्तगालियों के राज्य में इसे "जुवेम" (Juvem) नाम से जाना जाता था। 1890 में जमशेदजी टाटा ने इस तट पर एक बंगला बनाया। इसके बाद धीरे- धीरे यहां रिसोर्ट, क्लब, बड़े-बड़े होटल का निर्माण शुरू हुआ। तब से ही जुहू बीच लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है।
मुंबई में स्थित जुहू बीच की सबसे खास बात यह है कि यह फिल्मी सितारों का पसंदीदा स्पॉट है। इसके आस पास बड़े-बड़े फिल्मी कलाकारों का घर बना हुआ है। इसके अलावा कई फिल्मों में जुहू बीच के शानदार दृश्य को दिखाया गया हैं।
जुहू बीच के स्ट्रीट फूड का आनंद उठाने के लिए शाम का समय सबसे अच्छा माना जाता है
बीच पर सैर सपाटे के दौरान स्ट्रीट फूड का मजा लेना न भूलें
वीकेंड पर यहां बहुत ज्यादा भीड़ होती है
लहरें ऊंची होने पर बीच से पर्याप्त दूरी बनाए रखें