तिरुमलई नायक महल के बारे में जानकारी - Thirumalai Nayak palace in Hindi

तिरुमलई नायक महल के बारे में जानकारी - Thirumalai Nayak palace in Hindi

तिरुमलई नायक महल, मदुरई शहर का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। इसका निर्माण 1636 में किया गया था। राजा अपने परिवार के साथ यहाँ रहते थे। स्वर्गविलास और रंगविलास महल के दो महत्वपूर्ण हिस्से हैं। कहा जाता है कि ब्रिटिश राज में इस जगह का इस्तेमाल प्रशासनिक कार्यो के लिए किया जाता था। 75 मीटर लम्बा और 52 मीटर चौड़ा सोर्गाविलासम (Sorgavilasam) मंडप, पूरी तरह से ईंट और चूने (mortar) से बना है, यह भारत-अरबी वास्तुकला का उत्तम नमूना है। महल के गलियारे में सफ़ेद और छोटी-बड़ी लम्बाई के काले पत्थर के स्तंभ हैं। उस समय के मद्रास गवर्नर लार्ड नेपियर (1866-72) ने महल का पुनर्निर्माण कर इसे संरक्षित किया था। शाम को यहाँ लाइट एंड साउंट शो होता है जिसमें रोशनी और ध्वनि के माध्यम से राजा के जीवन और उनके मदुरई शासनकाल को दर्शाया जाता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in