किशनगढ़ राजस्थान के बारे में जानकारी - Kishangarh Rajasthan in Hindi

किशनगढ़ राजस्थान के बारे में जानकारी - Kishangarh Rajasthan in Hindi

राजस्थान राज्य का किशनगढ़ शहर अजमेर के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित है। ब्रिटिश शासन के दौरान किशनगढ़, जोधपुर की राजधानी थी। इस शहर का नामकरण राजा किशन सिंह के नाम पर किया गया है। माना जाता है कि राजा किशन सिंह मानसिक व बौद्धिक रूप से अत्यंत कुशल थे तथा अपनी कुशलता के आधार पर यहाँ शासन किया। 1840 से 1879 तक किशन सिंह के पुत्र पृथ्वी सिंह ने शासन किया। वर्तमान में, किशनगढ़ के शासक, महाराजा ब्रिराज हैं।

किशनगढ़ कैसे पहुंचें -

किशनगढ़, यातायात के तीनों माध्यम द्वारा पहुँचा जा सकता है। किशनगढ़ पहुँचने के लिए इन्दिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ जाने के लिए रेलमार्ग भी उत्तम माध्यम है जो किशनगढ़ को कई राज्यों से जोड़ता है। सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अच्छे इंतजाम राज्य परिवहन द्वारा किए गए हैं।

किशनगढ़ घूमने का समय -

राजस्थान की जलवायु समयानुसार तीव्र हो जाती है। इसलिए यहाँ गर्मियों में अधिक गर्मी पड़ती है। अत: किशनगढ़ घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय उत्तम है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in