खंडवा के बारे में जानकारी - Khandwa in Hindi

खंडवा के बारे में जानकारी - Khandwa in Hindi

खंडवा,मध्य प्रदेश राज्य का एक शहर है, जो सन् 1864 में आधुनिक नगर से पहचाना गया। इस प्राचीन शहर में कई जैन तथा हिंदू धर्म के मंदिर हैं। तकरीबन 12वीं शताब्दी के दौरान यह नगर जैन धर्म का केंद्र हुआ करता था। खंडवा शहर में कपास, गेहूं, सोयाबीन, मौसमी फल तथा सब्जियों की खेती की जाती है। इस शहर को नर्मदा तथा ताप्ती नदी के मध्य में बसाया गया है। यहां पर आए पर्यटकों के लिए घूमने के कई स्थान हैं जैसे: नागचून बांध, किशोर कुमार मेमोरियल, ओंकारेश्वर मंदिर, माँ तुलजा भवानी माता मंदिर,गौरी कुंज आदि।

खंडवा कैसे पहुंचें -

खंडवा जाने के लिए सबसे निकटतम एयरपोर्ट देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डा  (इंदौर) है तथा खंडवा रेलवे स्टेशन से भी यहां पहुंच सकते हैं। यह शहर सड़क मार्ग द्वारा पड़ोसी राज्यों से अच्छे से जुड़ा हुआ है। 

खंडवा घूमने का समय -

खंडवा शहर की यात्रा करने के लिए साल का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च के बीच के दौरान का होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in