फर्रुखाबाद के बारे में जानकारी - Farrukhabad in Hindi

फर्रुखाबाद के बारे में जानकारी - Farrukhabad in Hindi

उत्तर प्रदेश का फ़र्रूख़ाबाद शहर उत्तर-पश्चिमी दिशा में स्थित है, जो 105 किलोमीटर लम्बाई तथा 60 किलोमीटर चौड़ाई के साथ 4349 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। गंगा, रामगंगा, कालिन्दी तथा ईसन यहाँ की मुख्य नदियां हैं। गंगा तट व रानी घाट पर ईंटों द्वारा निर्मित प्राचीन कला देखी जा सकती है। कुछ छोटे-छोटे खण्डहर भी हैं, जो फ़र्रूख़ाबाद के इतिहास को परिभाषित करते नज़र आते हैं।

फर्रुखाबाद कैसे पहुंचें -

फ़र्रूख़ाबाद जाने के लिए रेलमार्ग, सड़कमार्ग व वायुमार्ग का उपयोग कर सकतें है, जो भारत के अन्य बड़े शहरों से भली-भांति जुड़ा हुआ है।

फर्रुखाबाद घूमने का समय -

उत्तर-प्रदेश की जलवायु समयानुसार बदलती रहती है। इसलिए यहाँ गर्मियों में अधिक गर्मी पड़ती है। अत: फ़र्रूख़ाबाद घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय उत्तम है। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in