देवघर के बारे में जानकारी - Deoghar in Hindi

देवघर के बारे में जानकारी - Deoghar in Hindi

देवघर शहर, झारखंड राज्य में बसाया गया है जहां पर हिन्दूओं के कई महत्वपूर्ण तीर्थस्थल हैं। यह शहर झारखंड का पांचवा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर भागलपुर से 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देवघर का शाब्दिक अर्थ देवी-देवताओं का निवास स्थल है। देवगढ़ के नाम से भी पुकारे जाने वाले इस शहर को आपसी भाईचारे तथा एकता का प्रतीकवादी माना गया है। देवघर में पर्यटन के लिए भी अन्य विकल्प जैसे बैद्यनाथ मंदिर, बैजू मंदिर, नौलखा मंदिर, नंदन पहाड़, त्रिकुट आदि मौजूद हैं।

देवघर कैसे पहुंचें -

लोक नायक जयप्रकाश हवाई अड्डा देवघर का निकटतम हवाई अड्डा है,जिसके द्वारा देवघर शहर पहुंचा जा सकता है। देवघर जाने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन बैद्यानाथ धाम है तथा यह शहर सड़क मार्ग से कोलकाता, पटना, दुमका, रांची से भी जुड़ा हुआ है।

देवघर घूमने का समय -

देवघर शहर की यात्रा करने के लिए वर्ष का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in