चुरु राजस्थान के बारे में जानकारी - Churu Rajasthan in Hindi

चुरु राजस्थान के बारे में जानकारी - Churu Rajasthan in Hindi

चुरु, राजस्थान राज्य का एक धार्मिक व ऐतिहासिक शहर है। यह शहर रेगिस्तानी इलाके में होने के कारण रेत और जंगली पौधों से घिरा हुआ है। चुरू शहर, राजस्थान के थार- मरुस्थल का प्रवेश द्वार माना जाता है। यह शहर मंदिरों, हवेली, किले व अन्य ऐतिहासिक संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध है। सन् 1620 ईसवीं में राजपूत वंश के राजा चुहरु ने इस शहर की स्थापना की तथा इसका नाम चुरू रखा। यहां मुख्य रूप से चने और बाजरे की खेती की जाती है।

चुरू कैसे पहुंचें -

चुरु का निकटतम हवाई अड्डा जयपुर हवाई अड्डा है। इसके साथ ही यहाँ का नजदीकी रेलवे स्टेशन चुरु जंक्शन है, जो देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों से भली- भांति जुड़ा हुआ है।

चुरू घूमने का समय -

चुरु घूमने के लिए सितम्बर से मार्च का समय उचित है क्योंकि इस दौरान यहां का तापमान सामान्य रहता है और अधिक गर्मी नहीं पड़ती। साथ ही इस समय चुरू में स्थित सालासर बालाजी मंदिर के पास एक धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in